Ministers Clash over Reservation: मोदी के ये दो मंत्री आपस में भिड़े.. मांग लिया एक-दूसरे का इस्तीफा, जानें आखिर किस बात पर मचा है नेताओं के बीच घमासान
आरक्षण में उप-वर्गीकरण और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई।
Chirag Paswan and Jitan Ram clash over reservation || Image- IBC24 News Archive
- चिराग और मांझी आरक्षण मुद्दे पर भिड़े
- दोनों नेताओं ने मांगा एक-दूसरे का इस्तीफा
- उप-वर्गीकरण को लेकर बढ़ा सियासी विवाद
नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल दो मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी शनिवार को आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आ गए। (Chirag Paswan and Jitan Ram clash over reservation) दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के रुख पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे की मांग तक कर दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आरक्षण की समीक्षा और उप-वर्गीकरण पर विवाद
विवाद की शुरुआत हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन के बयान से हुई। उन्होंने आरक्षण नीति की समीक्षा और SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की जरूरत का समर्थन किया। सुमन ने कहा कि आरक्षण का लाभ सभी वर्गों तक समान रूप से नहीं पहुंचा है। उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ समुदायों को आरक्षण का ज्यादा फायदा क्यों मिलता है, जबकि कुछ बेहद पिछड़े समूह इससे अब भी वंचित हैं। उन्होंने बिहार के मुसहर समुदाय का उदाहरण देते हुए व्यापक अध्ययन की जरूरत बताई।
चिराग पासवान बोले- मांझी और उनके बेटे इस्तीफा दें
चिराग पासवान ने इस रुख का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर जीतन राम मांझी और उनके बेटे SC आरक्षण में उप-कोटा और क्रीमी लेयर लागू करने की मांग कर रहे हैं, तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। (Chirag Paswan and Jitan Ram clash over reservation) चिराग ने कहा कि SC आरक्षण का आधार सामाजिक पिछड़ापन और अस्पृश्यता है, न कि आर्थिक स्थिति। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर चर्चा को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया।
#WATCH | Patna, Bihar: Union Minister Chirag Paswan says, “The Congress party and its leader—the Leader of the Opposition, Rahul Gandhi—have expressed concern regarding the discrimination Dalits still face today, citing several examples. If the social situation remains unchanged,… pic.twitter.com/93cJ96ZMhg
— ANI (@ANI) August 29, 2026
मांझी ने पलटवार कर चिराग से मांगा इस्तीफा
चिराग के बयान पर जीतन राम मांझी ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चिराग गरीब लोगों के हितों की चिंता नहीं करना चाहते हैं। मांझी के मुताबिक, आरक्षण के लाभ को ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए उप-वर्गीकरण जरूरी है। मांझी ने कहा कि चिराग के रुख से गरीब और जरूरतमंद लोग आरक्षण के लाभ से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने इसी आधार पर चिराग पासवान के इस्तीफे की मांग कर दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Gaya, Bihar: On Union Minister Chirag Paswan, Union Minister Jitan Ram Manjhi says, ”They should resign. They do not understand what Santosh is saying. That is why they are making such statements, which could result in people being deprived of the benefits of reservation..” pic.twitter.com/JPSzmr56K5
— IANS (@ians_india) August 29, 2026
2024 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़ा है मामला
आरक्षण को लेकर यह विवाद 2024 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पृष्ठभूमि में सामने आया है। (Chirag Paswan and Jitan Ram clash over reservation) कोर्ट ने राज्यों को SC और ST वर्गों के भीतर उप-वर्गीकरण करने की अनुमति दी थी, ताकि आरक्षण का लाभ इन श्रेणियों के अधिक पिछड़े समूहों तक पहुंचाया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश
उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव
सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश
महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक

Facebook


