Mohsin Naqvi on PM Modi: पीएम मोदी के बधाई संदेश से बौखलाए पीसीसी चीफ नकवी, ट्वीट कर निकाली भड़ास, लोग कह रहे- ट्रॉफी चोर

Mohsin Naqvi on PM Modi: पीएम मोदी के बधाई संदेश से बौखलाए पीसीसी चीफ नकवी, ट्वीट कर निकाली भड़ास, लोग कह रहे- ट्रॉफी चोर

Mohsin Naqvi on PM Modi: पीएम मोदी के बधाई संदेश से बौखलाए पीसीसी चीफ नकवी, ट्वीट कर निकाली भड़ास, लोग कह रहे- ट्रॉफी चोर

Mohsin Naqvi on PM Modi: पीएम मोदी के बधाई संदेश से बौखलाए पीसीसी चीफ नकवी, ट्वीट कर निकाली भड़ास / Image: X

Modified Date: September 29, 2025 / 02:28 pm IST
Published Date: September 29, 2025 2:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी का बधाई संदेश और विवाद
  • नकवी की जमकर आलोचना हो रही है
  • 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र मोहसिन नकवी को नागवार गुजरा

नई दिल्ली: Mohsin Naqvi on PM Modi एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले के बाद खेल जगत में हड़कंप मचा हुआ है। भारत की जीत के बाद पीसीबी चीफ मोहसीन नकवी ने जो हरकत की है उसे लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। दुनिया भर के क्रिकेटर मोहसिन नकवी की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, इस जीत के बाद पीएम मोदी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया, जो पीसीबी चीफ नकवी को बुरी लग गई। नकवी ने पीएम मोदी के ट्वीट पर जो जवाब दिया है उससे साफ नजर आ रहा है कि मिर्ची कुछ ज्यादा ही तीखी थी।

Mohsin Naqvi on PM Modi दरअसल पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जीत पर अपने एक्स पर लिखा कि ‘मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, परिणाम वही- भारत जीतता है! हमारी क्रिकेट टीम को बधाई।’ पीएम मोदी का अपने एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करना नकवी को बुरी लग गई और उन्होंने बिना सोचे समझे ही जवाब ​दे दिया।

नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए कहा, ‘अगर युद्ध आपका गर्व का पैमाना है, तो इतिहास पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ आपकी शर्मनाक हार दर्ज कर चुका है। कोई क्रिकेट मैच इस सच को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना केवल हताशा दिखाता है और खेल की आत्मा का अपमान करता है।’

बता दें कि जीत के बाद टीम इंडिया ने पीसीबी चीफ नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। हालांकि भारतीय कप्तान को कई बार बुलाया गया, लेकिन वो स्टेज पर नहीं गए। हालांकि ACC अधिकारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की और पुरस्कार देने के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी को पेश करने का सुझाव दिया, लेकिन नकवी ने इसे भी रोक दिया।

वहीं, स्टैंड में दर्शक नाराज हुए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पाकिस्तान की टीम ड्रेसिंग रूम में लंबे समय तक रही, जिससे नकवी असहज स्थिति में दिखाई दिए। करीब एक घंटे के विवाद के बाद ट्रॉफी चुपचाप हटा दी गई, जबकि भारतीय खिलाड़ियों जैसे तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को अलग से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"