अमेरिकी ओपन में सेरेना और वीनस विलियम्स फिर साथ खेलेंगी युगल मुकाबला

अमेरिकी ओपन में सेरेना और वीनस विलियम्स फिर साथ खेलेंगी युगल मुकाबला

अमेरिकी ओपन में सेरेना और वीनस विलियम्स फिर साथ खेलेंगी युगल मुकाबला
Modified Date: August 26, 2026 / 08:22 pm IST
Published Date: August 26, 2026 8:22 pm IST

न्यूयॉर्क, 26 अगस्त (एपी) सेरेना और वीनस विलियम्स एक बार फिर साथ में टेनिस कोर्ट पर उतरेंगी और दोनों बहनें अमेरिकी ओपन में युगल मुकाबला खेलेंगी।

दोनों को बुधवार को इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड मिला है। वे इससे पहले दो बार अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीत चुकी हैं।

सेरेना विलियम्स ने चार साल के ब्रेक के बाद इन गर्मियों में टेनिस में वापसी की है। दोनों बहनों को विम्बलडन में भी साथ खेलना था, लेकिन सेरेना को एकल मैच में घुटने में चोट लग गई जिसके कारण उन्हें नाम वापस लेना पड़ा। इसके बाद दोनों सिनसिनाटी ओपन में साथ में खेलीं लेकिन पहले ही दौर में हार गईं।

विलियम्स बहनों ने 1999 और 2009 में अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीता था। अमेरकी ओपन में उनकी कुल जीत-हार का रिकॉर्ड 27-7 है।

सेरेना (44 वर्ष) मंगलवार को कार्लोस अल्कराज के साथ मिश्रित युगल भी खेला। उन्होंने एक मैच जीता, लेकिन क्वार्टर फाइनल में हार गईं।

वीनस (46 वर्ष) अमेरिकी ओपन के महिला एकल मुकाबले में भी हिस्सा लेंगी।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में