हैदराबाद मैराथन में 12,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

हैदराबाद मैराथन में 12,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

हैदराबाद मैराथन में 12,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
Modified Date: August 30, 2026 / 08:08 pm IST
Published Date: August 30, 2026 8:08 pm IST

हैदराबाद, 30 अगस्त (भाषा) एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन के रविवार को आयोजित 15वें चरण में 12,000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया जिसमें 8,500 से अधिक प्रतिभागियों ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन जबकि 3,500 से अधिक धावकों ने 42.2 किलोमीटर की फुल मैराथन में भाग लिया।

महिला एलीट वर्ग में इथियोपिया की इमाने सेफू ने खिताब जीता। इथियोपिया की त्सेगा डेस्टा दूसरे स्थान पर रहीं जबकि कीनिया की टेरेसिया ओमोसा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुरुष एलीट वर्ग में इथियोपिया के सेबोका नेगुसे चैंपियन बने। कीनिया के फेलिक्स किमुताई ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि उनके हमवतन फ्रांसिस चेरुइयोट तीसरे स्थान पर रहे।

एनएमडीसी के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर ने कहा कि फुल मैराथन में धावकों की भागीदारी उत्साहजनक रही।

मैराथन का एक खास आकर्षण छत्तीसगढ़ के बस्तर के 184 युवा आदिवासी धावकों की भागीदारी रही।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में