अभय सिंह ने मलेशिया में जीता 13वां पीएसए टूर खिताब

अभय सिंह ने मलेशिया में जीता 13वां पीएसए टूर खिताब

अभय सिंह ने मलेशिया में जीता 13वां पीएसए टूर खिताब
Modified Date: August 30, 2026 / 05:51 pm IST
Published Date: August 30, 2026 5:51 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त अभय सिंह ने रविवार को फाइनल में हांगकांग के तीसरी वरीयता प्राप्त हेनरी लेउंग को पांच गेम में हराकर मलेशिया में 15,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के तुआंकू मुह़रिज ट्रॉफी स्क्वाश टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज अभय सिंह ने 59वें नंबर के हेनरी लेउंग को 11-7, 6-11, 3-11, 11-5, 12-10 से मात दी। इसके साथ ही उन्होंने 18 फाइनल में अपना 13वां पीएसए टूर खिताब हासिल किया।

फाइनल तक के सफर में अभय ने सेमीफाइनल में मलेशिया के अमीशनराज चंदरन को 7-11, 11-9, 11-7, 7-11, 11-3 से हराया।

इससे पहले क्वार्टरफाइनल में उन्होंने एमडी स्याफिक कमाल को 11-4, 11-13, 11-5, 11-5 से और दूसरे दौर में लो वा सर्न को 8-11, 11-2, 11-6, 11-2 से शिकस्त दी।

उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में