आंध्र के खिलाफ रणजी क्वार्टर फाइनल में मप्र की जुझारू वापसी

आंध्र के खिलाफ रणजी क्वार्टर फाइनल में मप्र की जुझारू वापसी

आंध्र के खिलाफ रणजी क्वार्टर फाइनल में मप्र की जुझारू वापसी
Modified Date: February 24, 2024 / 06:52 pm IST
Published Date: February 24, 2024 6:52 pm IST

इंदौर, 23 फरवरी ( भाषा ) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से मध्यप्रदेश ने शानदार वापसी करते हुए आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन 83 रन की बढत बना ली ।

पूर्व चैम्पियन मध्यप्रदेश ने नौ विकेट पर 234 रन से आगे खेलना शुरू किया और आखिरी विकेट इसी स्कोर पर गंवा दिया । सलामी बल्लेबाज यश दुबे (64) और हिमांशु मंत्री ( 49) ने पहले विकेट के लिये 123 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरूआत दी थी ।

आंध्र के लिये केवी शशिकांत ने 37 रन देकर चार विकेट लिये जबकि नीतिश कुमार रेड्डी ने 50 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।

मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए आंध्र को पहली पारी में 172 रन पर समेट दिया । आंध्र के कप्तान और इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले रिकी भुई 53 गेंद में 32 रन बनाकर कुलवंत खेजरोलिया का शिकार हुए ।

अनुभव अग्रवाल ने 18 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि लेग स्पिनर कुमार कार्तिकेय को भी तीन विकेट मिले ।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मध्यप्रदेश ने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिये थे । दुबे छह रन बनाकर और मंत्री 15 रन बनाकर खेल रहे थे ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में