एमपीएल टी20 टीम ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये ट्रायल का ऐलान किया
एमपीएल टी20 टीम ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये ट्रायल का ऐलान किया
नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश टी20 लीग की टीम जबलपुर रॉयल लायंस प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये 11 और 12 फरवरी को ट्रायल का आयोजन करेगी ।
ट्रायल जबलपुर में रानीताल खेल परिसर में होंगे जिसके लिये रजिस्ट्रेशन चार फरवरी से शुरू हो गए हैं ।
टीम ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ ये ट्रायल मध्यप्रदेश के निवासियों के लिये हैं । प्रदेश में पैदा हुए या रहने वाली खिलाड़ी ही इसमें भाग ले सकते हैं जो पात्रता की शर्तों पर खरे उतरते हों ।’’
खिलाड़ी की उम्र एक दिसंबर 2025 को 19 वर्ष या अधिक होनी चाहिये ।
भाषा
मोना
मोना

Facebook


