मुंबई सिटी एफसी ने लजार सिरकोविच से एक साल का करार किया

मुंबई सिटी एफसी ने लजार सिरकोविच से एक साल का करार किया

मुंबई सिटी एफसी ने लजार सिरकोविच से एक साल का करार किया
Modified Date: September 8, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: September 8, 2026 5:15 pm IST

मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के 2026-27 सत्र के लिए मंगलवार को सर्बिया के लजार सिरकोविच के साथ एक साल का करार किया।

आईएसएल में चेन्नईयिन एफसी और जमशेदपुर एफसी की ओर से खेल चुके 34 वर्षीय डिफेंडर सिरकोविच ने सर्बिया में भी कई क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है।

सिरकोविच ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में सर्बिया के सुपरलिगा क्लब रेड के साथ की और फिर उधार पर पेलिच से जुड़ गए। 2014 में सिरकोविच एफके पार्टिजन का हिस्सा बने और टोटेनहैम हॉट्सपर के खिलाफ यूएफा यूरोपा लीग में पदार्पण किया।

एफके पार्टिजन के साथ चार साल के अपने सफर के दौरान सिरकोविच ने दो बार सर्बियाई सुपरलिगा और एक बार सर्बियाई कप का खिताब जीता।

सिरकोविच ने स्विट्जरलैंड में एफसी लुजर्न, इजराइल में मकाबी नेतान्या एफसी और हंगरी में किसवार्दा एफसी का भी प्रतिनिधित्व किया। वह इसके बाद आईएसएल की विभिन्न टीम से खेले।

उन्होंने 2012 में सर्बिया अंडर-21 टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रदार्पण किया और उनकी टीम ने उत्तरी आयरलैंड को हराया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में