आईजीयू ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के अनुरूप महत्वपूर्ण संशोधन किए
आईजीयू ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के अनुरूप महत्वपूर्ण संशोधन किए
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने अपने संघ के ज्ञापन (एमओए) को राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के अनुरूप बनाने के लिए उसमें कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं जिसमें उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ियों (एसओएम) को शासी निकाय में शामिल करना और विवाद समाधान समिति का गठन करना भी शामिल है।
सोमवार को यहां इंडिया हैबिटेट सेंटर में असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में इन संशोधनों को सर्वसम्मति से अपनाया गया। इस बैठक में कुल 20 राज्य गोल्फ संघों (एसजीए) ने भाग लिया।
अन्य प्रमुख संशोधनों में आंतरिक शिकायत समिति, एथलीट समिति और मध्यस्थता आयोग का गठन शामिल था।
आईजीयू के अध्यक्ष बृजिंदर सिंह ने कहा, ‘‘आईजीयू नए राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’
इन संशोधनों में आईजीयू की मौजूदा चुनाव प्रक्रिया में बदलाव करना भी शामिल है, जिसकी शुरुआत मौजूदा शासी परिषद के कार्यकाल की समाप्ति से 90 दिन पहले चुनाव अधिकारी की घोषणा से हुई।
भाषा
पंत सुधीर
सुधीर

Facebook


