Mumbai Indians New Head Coach Luke Williams: CSK के बाद मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव, RCB को चैंपियन बनाने वाले इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच
Mumbai Indians New Head Coach Luke Williams: CSK के बाद मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव, RCB को चैंपियन बनाने वाले इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच
Mumbai Indians New Head Coach Luke Williams: CSK के बाद मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव, RCB को चैंपियन बनाने वाले इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच /image: X
- मुंबई इंडियंस ने ल्यूक विलियम्स को बनाया हेड कोच
- लिसा कीटली ने छोड़ा मुख्य कोच का पद
- RCB को 2025 WPL चैंपियन बना चुके हैं विलियम्स
मुंबई। Mumbai Indians New Head Coach Luke Williams: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2027 से पहले लिसा कीटली से अलग होकर ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक विलियम्स को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि सितंबर 2025 में मुख्य कोच नियुक्त की गईं कीटली ने पद छोड़ने का फैसला किया है।
फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि लिसा कीटली ने टीम के मुख्य कोच (Head Coach Luke Williams) के पद से आगे बढ़ने का फैसला किया है। उनकी जगह ल्यूक विलियम्स 2027 महिला प्रीमियर लीग सत्र से पहले टीम के नए मुख्य कोच होंगे।’’
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज कीटली के मार्गदर्शन में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पांच टीमों वाले टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही थी। यह टूर्नामेंट के चार सत्रों में टीम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। मुंबई इंडियंस ने 2023 और 2025 में डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था जबकि 2024 में टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी।
RCB को बना चुका है चैंपियन
Mumbai Indians New Head Coach Luke Williams विलियम्स ने कहा, ‘‘हमारे पास मिलकर कुछ खास तैयार करते हुए रोमांचक अंदाज में क्रिकेट खेलने और सफलता के लिए प्रतिस्पर्धा करने का शानदार अवसर है।’’ विलियम्स 2025 डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली खिताबी जीत के दौरान टीम के मुख्य कोच थे। वह ‘द हंड्रेड’ में सदर्न ब्रेव महिला टीम और महिला ‘बिग बैश लीग’ में एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला टीम के साथ भी मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं।
ल्यूक एक सफल कोच हैं: नीता अंबानी
Mumbai Indians New Head Coach टीम की मालिक नीता अंबानी ने कहा, ‘‘ल्यूक एक सफल कोच हैं और अपने साथ व्यापक अनुभव, महिला क्रिकेट की गहरी समझ तथा खिलाड़ियों के विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता लेकर आए हैं।’’
विलियम्स ने 2005-06, 2007-08 और 2009-10 में ग्रेड क्रिकेट का प्रतिष्ठित ब्रैडमैन मेडल तीन बार जीता है। वह इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में मुंबई इंडियंस की पूर्व मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स के साथ भी काम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें
- रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मी थे मौजूद, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप
- दो पुलिसकर्मी और CRPF ने पार की हैवानियत की सारी हदें, विधायक के फार्महाउस में युवती से किया गैंगरेप
- यात्रियों से खचाखच भरी बस में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जलें, देखें भयावह वीडियो
- छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन

Facebook


