अल्जारी जोसेफ की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद को 40 रन से हराया

अल्जारी जोसेफ की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद को 40 रन से हराया

अल्जारी जोसेफ की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद को 40 रन से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: April 6, 2019 6:18 pm IST

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोलर 136 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 136 रनों पर ही रोक दिया। मुंबई का इस स्कोर तक भी पहुंचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन केरन पोलार्ड ने अंत में 26 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की पारी खेल मुंबई को यहां तक पहुंचने में मदद की। पोलार्ड की पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल रहे। उनके अलावा क्विंटन डिकॉक ने 19, ईशान किशन ने 17, हार्दिक पांड्या ने 14 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, मोहम्मद नबी, राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"