नैरोबी की मेजबानी में पहली बार अफ्रीका में होगी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

नैरोबी की मेजबानी में पहली बार अफ्रीका में होगी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

नैरोबी की मेजबानी में पहली बार अफ्रीका में होगी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप
Modified Date: September 15, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: September 15, 2026 4:16 pm IST

बुडापेस्ट (हंगरी), 15 सितंबर (एपी) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार अफ्रीका में होने जा रहा है जब मंगलवार को कीनिया की राजधानी नैरोबी को 2029 के सत्र का मेजबान चुना गया।

कीनिया लंबे समय से लंबी दूरी की दौड़ में एक मजबूत देश रहा है लेकिन उसने अब तक इतने बड़े स्तर की किसी प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं की है। इसके बाद 2031 में चैंपियनशिप जर्मनी लौटेगी जहां म्यूनिख इसकी मेजबानी करेगा।

विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सबेस्टियन को ने हंगरी में ‘अल्टीमेट चैंपियनशिप’ के बाद यह फ़ैसला सुनाते हुए कहा, ‘‘अपनी चैंपियनशिप को पहली बार अफ्रीका ले जाना ऐतिहासिक होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एथलेटिक्स कीनिया की संस्कृति का अहम हिस्सा है।’’

इस फैसले से ट्रैक पर शनदार प्रदर्शन करने वाले देश के तौर पर कीनिया की पहचान तो बढ़ेगी लेकिन साथ ही यह पूर्वी अफ्रीकी देश समीक्षा के दायरे में रहेगा क्योंकि उसके कुछ शीर्ष धावक डोपिंग में पकड़े गए हैं।

मैराथन के विश्व रिकॉर्ड धारक रूथ चेपनगेतिच पर तीन साल का डोपिंग प्रतिबंध लगा हुआ है। वह पिछले दशक में निलंबित किए गए कीनिया के कई बड़े धावकों में शामिल हैं।

ट्रैक के सबसे बड़े नामों के लिए सिर्फ आमंत्रण आधारित ‘अल्टीमेट चैंपियनशिप’ में पदक के बजाय बड़ी नकद इनामी राशि दी गई लेकिन अगले साल बीजिंग में चैंपियनशिप अपने पुराने पारंपरिक प्रारूप में होगी।

विश्व चैंपियनशिप 10 दिन तक चलती है जबकि नई ‘अल्टीमेट चैंपियनशिप’ सिर्फ तीन दिन चली थी।

एपी सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में