स्पेजिया को हराकर इटालियन कप सेमीफाइनल में नपोली

स्पेजिया को हराकर इटालियन कप सेमीफाइनल में नपोली

स्पेजिया को हराकर इटालियन कप सेमीफाइनल में नपोली
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: January 29, 2021 4:44 am IST

नेपल्स, 29 जनवरी ( एपी ) गत चैम्पियन नपोली ने पहले हाफ में चार गोल दागकर स्पेजिया को 4 . 2 से हराकर इटालियन कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

अब उसका सामना दो चरण के सेमीफाइनल में अटलांटा से होगा । अटलांटा ने लाजियो को 3 . 2 से शिकस्त दी ।

दूसरे सेमीफाइनल में युवेंटस की टक्कर इंटर मिलान से होगी ।

नपोली के लिये कालिडोउ कोउलिबाली ने पहला गोल किया जबकि हिरविंग लोजानो, माटेओ पोलितानो और एल्जिफ एलमास ने भी पहले हाफ में एक एक गोल दागे । स्पेजिया के लिये एमैन्युअल जी और जेनारो एकांपोरा ने गोल किये ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में