नाथन एलिस की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया
नाथन एलिस की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया
लाहौर, तीन जून (एपी) तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 33 रन देकर चार विकेट लिए जिससे आस्ट्रेलिया ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 41 रन से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद नौ विकेट पर 231 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 44 ओवर में 190 रन पर आउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान जोश इंग्लिस (51) और कैमरन ग्रीन (53) ने अर्धशतक बनाए। उनके अलावा मैथ्यू रेनशॉ ने 43 रन का योगदान दिया जबकि 19 वर्षीय ओलिवर पीक ने 32 गेंदों में 31 रन की उपयोगी पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 36 रन देकर तीन विकेट लिए।
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका स्कोर एक समय छह विकेट पर 78 रन था। शादाब खान ने 71 रन की पारी खेली लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए। उनके अलावा गाजी गौरी ने 37 और अराफात मिन्हास ने 33 रन का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर मैथ्यू शॉर्ट ने 36 रन के एवज में तीन विकेट लेकर एलिस का अच्छा साथ दिया।
श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच इसी स्थान पर गुरुवार को खेला जाएगा।
एपी
पंत
पंत

Facebook


