राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर: पंकज आडवाणी 15-रेड स्नूकर के अंतिम 32 दौर में हारे

राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर: पंकज आडवाणी 15-रेड स्नूकर के अंतिम 32 दौर में हारे

राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर: पंकज आडवाणी 15-रेड स्नूकर के अंतिम 32 दौर में हारे
Modified Date: December 15, 2023 / 08:13 pm IST
Published Date: December 15, 2023 8:13 pm IST

चेन्नई, 15 दिसंबर (भाषा) मौजूदा आईबीएसएफ (अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ) विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को राष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप में ‘15-रेड स्नूकर’ स्पर्धा के अंतिम 32 दौर में पीएसपीबी (पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड) के उनके सहयोगी सहयोगी सौरव कोठारी से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

आडवाणी ने पिछले दोहा में विश्व बिलियर्ड्स फाइनल में कोठारी को हराया था। कोठारी ने हालांकि यहां नौ फ्रेम के मुकाबले को 64-50, 62-33, 23-51, 80-56, 84-34, 70-16 से जीता।

आडवाणी को पिछले सप्ताह ‘6-रेड स्नूकर स्पर्धा’ के सेमीफाइनल में मलकीत सिंह ने हराया था। मलकीत इसके चैम्पियन बने थे जबकि आडवाणी चौथे स्थान पर रहे थे।

अन्य मुकाबलों में गत चैंपियन कमल चावला ने लव कुकरेजा को 5-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में