राष्ट्रीय दृष्टिबाधित टी20 टूर्नामेंट: मुख्यमंत्री सैनी ने 21 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की

Ads

राष्ट्रीय दृष्टिबाधित टी20 टूर्नामेंट: मुख्यमंत्री सैनी ने 21 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 07:08 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 07:08 PM IST

गुरुग्राम, नौ फरवरी (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को यहां दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के नागेश ट्रॉफी पुरुष राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद 21 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम के क्रिकेट मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट ‘केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संकल्प, साहस और समान अवसरों का उत्सव है’।

सैनी ने कहा,‘‘खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले, इसके लिए प्रशिक्षण सुविधाओं, वित्तीय सहायता और रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में राज्य में खेल सुविधाओं के विकास पर 989 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और खेल विभाग का बजट 275 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 602 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 के तहत 550 नए पद सृजित किए गए हैं और 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। खिलाड़ियों के इलाज और पुनर्वास के लिए पंचकूला में एक आधुनिक पुनर्वास केंद्र की भी स्थापना की गई है।”

भाषा आनन्द मोना

मोना