नेशंस लीग: पुर्तगाल ने चेक गणराज्य को हराया, स्विट्जरलैंड से हारा स्पेन

नेशंस लीग: पुर्तगाल ने चेक गणराज्य को हराया, स्विट्जरलैंड से हारा स्पेन

नेशंस लीग: पुर्तगाल ने चेक गणराज्य को हराया, स्विट्जरलैंड से हारा स्पेन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: September 25, 2022 11:35 am IST

बार्सिलोना, 25 सितंबर (एपी) डिओगो डलोट के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने चेक गणराज्य को 4-0 से करारी शिकस्त देकर नेशंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

डलोट ने 33वें मिनट में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल दागा और इसके बाद 52वें मिनट में दूसरा गोल किया।

इस बीच ब्रूनो फर्नाडिस ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में टीम के लिए दूसरा गोल किया था। डिएगो जोटा ने 82वें मिनट में चौथा गोल करके पुर्तगाल की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से पुर्तगाल ग्रुप ए2 में शीर्ष पर पहुंच गया है। वह स्पेन से दो अंक आगे है जिसे एक अन्य मैच में स्विट्जरलैंड ने 2-1 से हराया। इस हार के कारण स्पेन ग्रुप में अपनी बढ़त गंवा बैठा।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में