नवीन चमके, दबंग दिल्ली की बड़ी जीत

नवीन चमके, दबंग दिल्ली की बड़ी जीत

नवीन चमके, दबंग दिल्ली की बड़ी जीत
Modified Date: December 25, 2023 / 10:02 pm IST
Published Date: December 25, 2023 10:02 pm IST

चेन्नई, 25 दिसंबर (भाषा) कप्तान नवीन कुमार के 11 रेड अंक की बदौलत दबंग दिल्ली ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में बंगाल वारियर्स पर 38-29 की शानदार जीत दर्ज की।

इस प्रदर्शन से नवीन ने पीकेएल में 1000 रेड अंक पार कर लिये हैं।

हाफ टाइम तक दबंग दिल्ली ने 23-16 से बढ़त बनायी हुई थी और ब्रेक के बाद नवीन ने 1000वां रेड अंक हासिल किया जिससे टीम ने एक तरफा मुकाबले में जीत हासिल की।

भाषा

नमिता

नमिता


लेखक के बारे में