निश्ना पटेल ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त बनाई

निश्ना पटेल ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त बनाई

निश्ना पटेल ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त बनाई
Modified Date: January 11, 2024 / 05:18 pm IST
Published Date: January 11, 2024 5:18 pm IST

पुणे, 11 जनवरी (भाषा) निश्ना पटेल ने गुरुवार को यहां दूसरे दौर में पार 71 के स्कोर से 2024 महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पहले चरण में बढ़त बरकरार रखी है।

निश्ना का दो दौर के बाद कुल स्कोर पांच अंडर 137 है और उन्होंने हिताषी बक्शी पर दो शॉट की बढ़त बना रखी है। हिताषी ने दूसरे दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाकर अपने और निश्ना के बीच के अंतर को कम किया।

निश्ना ने दूसरे दौर में एक बर्डी की लेकिन एक बोगी भी कर गई जिससे उनका स्कोर इवन पार रहा। हिताषी ने दूसरे दौर में चार बर्डी और तीन बोगी की। उनका कुल स्कोर तीन अंडर 139 है।

स्नेहा सिंह (69) और दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सहर अटवाल (68) भी आगे बढ़ने में सफल रहीं।

एमेच्योर मन्नत बरार (74) संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं। खुशी खानिजाउ (71) भी संयुक्त पांचवें स्थान पर है। उनका दोनों का कुल स्कोर एक ओवर 143 है।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में