पाकिस्तान हॉकी टीम के कोच ने कहा, 2019 में प्रो लीग में न खेलने से बहुत नुकसान हुआ

पाकिस्तान हॉकी टीम के कोच ने कहा, 2019 में प्रो लीग में न खेलने से बहुत नुकसान हुआ

पाकिस्तान हॉकी टीम के कोच ने कहा, 2019 में प्रो लीग में न खेलने से बहुत नुकसान हुआ
Modified Date: May 5, 2026 / 02:14 pm IST
Published Date: May 5, 2026 2:14 pm IST

लाहौर, पांच मई (भाषा) पाकिस्तान की हॉकी टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच मंजूर उल हसन का मानना ​​है कि उनके देश ने 2019 में पहले एफआईएच प्रो लीग में भाग न लेकर गलती की, क्योंकि इससे खिलाड़ी शीर्ष प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बहुमूल्य अनुभव हासिल करने से वंचित हो गए।

पाकिस्तान को एफआईएच प्रो लीग के पहले सत्र से बाहर कर दिया गया था क्योंकि उसने अपने पहले तीन मैच छोड़ दिए थे। इसके कारण उसे प्रो लीग की शीर्ष श्रेणी में जगह बनाने के लिए कम रैंकिंग वाली टीमों के साथ द्वितीय श्रेणी के नेशंस कप में खेलना पड़ा।

पूर्व ओलंपियन ने मंगलवार को कहा, ‘‘2019 में जब एफआईएच प्रो लीग शुरू हुई थी तब उसमें न खेलना गलती थी। इससे हमारे खिलाड़ियों ने शीर्ष टीमों के खिलाफ खुद को परखने का बहुमूल्य मौका गंवा दिया।’’

हसन ने कहा, ‘‘अगर आप अन्य टीमों को देखें तो वे 2019 से प्रो लीग में खेल रही हैं। हम उसमें हिस्सा नहीं ले पाए और हमारे खिलाड़ियों को निम्न रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।’’

पाकिस्तान को प्रो लीग के अगले चरण में बेल्जियम, स्पेन, भारत और इंग्लैंड सहित शीर्ष टीमों का सामना करना है। उसकी टीम अभी यहां अभ्यास शिविर में भाग ले रही है।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में