Keralam Onam Bonus Latest News: त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने इतने रुपए बोनस देने का किया ऐलान, जानिए क्या है पात्रता शर्तें
त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने इतने रुपए बोनस देने का किया ऐलान, 4500 Rupees Festival Bonus to Government Employees
तिरुवनंतपुरम। Festival Bonus to Government Employees त्योहारी सीजन की शुरुआत के बीच केरल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। ओणम के मौके पर कर्मचारियों को 4,500 रुपये बोनस दिया जाएगा। वहीं, बोनस के लिए पात्र नहीं होने वाले कर्मचारियों को 3,000 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता मिलेगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सरकार के आदेश के मुताबिक सभी पात्र कर्मचारियों को उनके वेतन के आधार पर अधिकतम 20,000 रुपये तक ओणम एडवांस दिया जाएगा। वहीं, अंशकालिक और आकस्मिक (कंटिजेंट) कर्मचारियों के लिए 6,000 रुपये एडवांस का प्रावधान किया गया है।
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
Festival Bonus to Government Employees ओणम बोनस के दायरे में केवल नियमित सरकारी कर्मचारी ही नहीं, बल्कि कई अन्य श्रेणियों के कर्मचारी और शिक्षक भी शामिल किए गए हैं। लोक सेवा आयोग (PSC) के माध्यम से नियुक्त सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक, वेतनमान के आधार पर वेतन पाने वाले अंशकालिक शिक्षक तथा सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कार्यरत पूर्णकालिक और अंशकालिक कंटिजेंट कर्मचारी भी बोनस के पात्र होंगे। इसके अलावा निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों, बोर्डों और अनुदान प्राप्त संस्थानों में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर कार्यरत कर्मचारियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
ओणम के मौके पर सरकार का बड़ा ऐलान
केरल का प्रमुख त्योहार ओणम 10 दिवसीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसे फसल, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार ओणम चिंगम महीने में मनाया जाता है। इस दौरान लोग घरों को फूलों से सजाते हैं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। त्योहारी सीजन में सरकार की इस घोषणा से सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Online Food Delivery: अब जमीन नहीं, आसमान से आएगा आपका खाना! Uber Eats और Zipline की बड़ी डील, बस ऑर्डर करते ही कुछ सेकंड में पहुंचेगा दरवाजे पर
- Good News For Outsourcing Employees: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नियमितीकरण का ऐलान, रक्षाबंधन से पहले आई बड़ी जानकारी, जानिए कब आएगी खुशखबरी
- CM Yogi Adityanath Janta Darshan: जनता दर्शन में भड़के CM योगी आदित्यनाथ, भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Facebook


