सप्तक तलवार फ्रांस में संयुक्त 31वें स्थान पर रहे

सप्तक तलवार फ्रांस में संयुक्त 31वें स्थान पर रहे

सप्तक तलवार फ्रांस में संयुक्त 31वें स्थान पर रहे
Modified Date: June 30, 2025 / 05:38 pm IST
Published Date: June 30, 2025 5:38 pm IST

ले वौद्रेउइल (फ्रांस), 30 जून (भाषा) भारतीय खिलाड़ी सप्तक तलवार आखिरी दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद ले वौद्रेउइल गोल्फ चैलेंज में संयुक्त 31वें स्थान पर रहे।

तलवार ने दो बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाये। उनका कुल स्कोर छह अंडर 282 का रहा।

डेविड होर्सी (69) ने  चार-तरफा प्लेऑफ में डेनियल यंग (67), जेम्स एलन (65) और जोसेबा टोरेस (66) को पछाड़कर खिताब हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों का स्कोर 16-अंडर था।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में