SBI Funds IPO: इस दिन आ रहा SBI का धमाकेदार IPO! निवेशकों के लिए खुलेगा कमाई का नया रास्ता, जानें कितने रुपये में मिलेगा शेयर

SBI Funds IPO: एसबीआई इंड्स का आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। इस इश्यू में 20.37 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए होगी। SBI और अमुंडी इंडिया अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी का अनुमानित मूल्यांकन करीब 1.15-1.20 ट्रिलियन रुपये रखा गया है।

SBI Funds IPO: इस दिन आ रहा SBI का धमाकेदार IPO! निवेशकों के लिए खुलेगा कमाई का नया रास्ता, जानें कितने रुपये में मिलेगा शेयर

(SBI Funds IPO/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 9, 2026 / 12:22 pm IST
Published Date: July 9, 2026 12:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SBI Funds IPO 14 जुलाई 2026 को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा।
  • IPO में कुल 20.37 करोड़ शेयरों की ऑफर-फॉर-सेल बिक्री होगी।
  • SBI करीब 12.83 करोड़ शेयर और Amundi India करीब 7.54 करोड़ शेयर बेचेगी।

नई दिल्ली: SBI Funds IPO: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI Funds Management ने अपने IPO की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसने IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल कर दिया है। SBI Funds का IPO 14 जुलाई 2026 को खुलेगा और निवेशक इसमें 16 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में होगा यानी कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी।

SBI और Amundi बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी (SBI and Amundi will Sell their Stake)

SBI Funds IPO में कुल 20.37 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसमें SBI अपनी 12.83 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेचेगा। जो कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 6.3 प्रतिशत है। वहीं कंपनी के दूसरे प्रमोटर Amundi की भारतीय इकाई Amundi India करीब 7.54 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रही है। यह हिस्सेदारी कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 3.7 प्रतिशत है। IPO के बाद भी दोनों कंपनियां SBI Funds में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेंगी।

कंपनी का वैल्यूएशन (Company Caluation)

रिपोर्ट्स के मुताबिक SBI Funds का संभावित वैल्यूएशन करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये से 1.20 लाख करोड़ रुपये के बीच रखा जा सकता है। यह अनुमान पहले लगाए गए 14 से 15 अरब डॉलर के वैल्यूएशन लक्ष्य से कम है। IPO को सफल बनाने के लिए कंपनी ने कई बड़े वित्तीय संस्थानों को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। इनमें Kotak Mahindra Capital Company, Axis Capital, SBI Capital Markets, JM Financial और HSBC Holdings जैसे नाम शामिल हैं। एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 13 जुलाई 2026 को खुलेगा।

State Bank of India – शेयर प्राइस अपडेट (9 जुलाई 2026)

जानकारी विवरण
कंपनी State Bank of India (SBI)
स्टॉक एक्सचेंज NSE: SBIN
मौजूदा शेयर कीमत ₹ 1,027.50
आज का बदलाव +1.04% (+₹10.60)
समय 9 जुलाई, 11:44 AM IST
ओपन प्राइस ₹ 1,019.80
आज का हाई ₹ 1,031.70
आज का लो ₹ 1,019.30
मार्केट कैप ₹9.48 लाख करोड़
P/E रेशियो 11.27
52 हफ्तों का हाई ₹ 1,234.70
52 हफ्तों का लो ₹ 786.55
डिविडेंड यील्ड 1.69%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 4.34

SBI शेयर में दिखी तेजी (Uptick Seen in SBI Shares)

SBI Funds IPO की खबर के बीच SBI के शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली। NSE पर बैंक का शेयर करीब 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 1,027.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। इससे पहले आज सुबह यह शेयर 1,019.80 रुपये पर खुला था और पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,016.90 रुपये पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार में शेयर ने 1,031.70 रुपये का इंट्रा-डे हाई भी बनाया। SBI का बाजार पूंजीकरण करीब 9.48 लाख करोड़ रुपये है। जबकि बैंक का P/E अनुपात 11.27 है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।