Vaishno Devi Landslide: माता वैष्णो देवी जाने वाले रास्ते पर अचानक भूस्खलन, मचा हड़कंप, सामने आया खौफनाक वीडियो, देखें आप भी..
Vaishno Devi Landslide: माता वैष्णो देवी जाने वाले रास्ते पर अचानक भूस्खलन, मचा हड़कंप, सामने आया खौफनाक वीडियो, देखें आप भी..
Vaishno Devi Landslide | Photo Credit: AI
- वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन
- बैटरी कार सेवा बंद
- श्रद्धालुओं की यात्रा जारी
रियासी: Vaishno Devi Landslide देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। जिसकी वजह से कई स्थानों पर जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गई है। वहीं जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम को भूस्खलन (Vaishno Devi Landslide News) हुआ है। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस भूस्खलन का यात्रा पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा और श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। हालांकि, भूस्खलन के चलते बैटरी कार सेवा रोकनी पड़ी है।
Vaishno Devi Yatra Update जानकारी के अनुसार, रियासी जिले के कटरा स्थित त्रिकुटा पहाड़ियों पर भारी बारिश के कारण माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन (Katra Landslide) हुआ। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से बैटरी कार सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। हालांकि इस प्राकृतिक आपदा से किसी भी प्रकार की कोई जनहानी की खबर सामने नहीं आई है। सैकड़ों श्रद्धालु पुराने मार्ग से आने-जाने की यात्रा करते रहे।
यात्रा पुराने मार्ग से जारी
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद भवन जाने वाले नए मार्ग पर हिमकोटी के पास यह भूस्खलन हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मलबा हटाने के लिए तुरंत कर्मचारी और मशीनें मौके पर भेजीं। अधिकारियों के मुताबिक, बैटरी कार सेवा को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद किया गया है, जबकि यात्रा पुराने मार्ग से जारी है। हालांकि, कई लोग नए मार्ग से भी भूस्खलन के बाद भरे किचड़ के बावजूद यात्रा करते दिखे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
जम्मू कश्मीर : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में कई जगह लैंडस्लाइड हुआ। बैटरी कार रोड बंद किया गया। बैटरी कार सेवा भी रोकी गई। हेलिकॉप्टर सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि पैदल यात्रा मार्ग चालू है। #Jammupradesh #Vaishnodevi #katra pic.twitter.com/NiicfrRH3M
— Sanatani Sheetal Devi (@aanaragupt64631) July 9, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: चुनावी जीत को ‘चैलेंज’.. भाजपा को ‘होप’! विवादों में छत्तीसगढ़ की इस विधानसभा सीट का इलेक्शन, क्या बढ़ने वाली कांग्रेस विधायक की मुश्किलें?
- शह मात The Big Debate: धर्मांतरण वाला व्यवधान.. सनातन बोर्ड से समाधान! हिंदुत्व के नए प्रोटोकॉल पर सवाल, क्या बिना तिलक धार्मिक आयोजनों में एंट्री बैन सही कदम है?
- Solid Waste Management Rules 2026 MP : सिर्फ गीला-सूखा कचरा अलग करने का नियम खत्म! सरकार ने अचानक लागू किया ये नया कानून, अब आम जनता को माननी होगी ये शर्त

Facebook


