मैदान से बाहर के मसलों ने बढाई पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की दिक्कतें

मैदान से बाहर के मसलों ने बढाई पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की दिक्कतें

मैदान से बाहर के मसलों ने बढाई पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की दिक्कतें
Modified Date: June 24, 2026 / 05:16 pm IST
Published Date: June 24, 2026 5:16 pm IST

लाहौर, 24 जून (भाषा) इंग्लैंड में टी20 विश्व कप में मैदान पर लचर प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तानी टीम के बारे में खबरें आ रही है कि टीम के भीतर मतभेद हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन लेकिन सोशल और मुख्य मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टीम में काफी समस्यायें चल रही हैं ।

पाकिस्तान को मंगलवार को विश्व कप में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा । पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है और टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड और वेस्टइंडीज टीमों के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में भी खाता नहीं खुला था ।

पिछले साल वनडे विश्व कप में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर रहा था ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चयन के मसलों पर कप्तान फातिमा सना और टीम मेंटोर वहाब रियाज के बीच भारी मतभेद हैं । बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले सना ने सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज के कमरे में उनके पति के रूकने पर ऐतराज जताया था ।

एक रिपोर्ट में कहा गया ,‘‘ सना के कहने पर अली यूनिस को कमरे से जाना पड़ा । वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मैच से एक दिन पहले आलिया अभ्यास छोड़कर अपने पति के साथ तफरीह के लिये गई थी ।’’

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सना नहीं चाहती थी कि आलिया खेले लेकिन वहाब ने उन्हें चुना । आलिया फ्लॉप रही और पाकिस्तान वह मैच हार गया । सना ने सभी के सामने वहाब से कहा कि हार के लिये वह जिम्मेदार है क्योंकि अनुशासन प्रोटोकॉल लागू नहीं कर सके ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में