ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद ट्रेनिंग पर लौटे
ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद ट्रेनिंग पर लौटे
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा अगस्त में तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद एनआईएस-पटियाला में ट्रेनिंग पर लौट गये हैं।
सात अगस्त को तोक्यो में ऐतिहासिल उपलब्धि के बाद वह ब्रेक पर थे। वह तोक्यो में एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले पहले और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे।
चोपड़ा ने बुधवार को अपनी ट्रेनिंग की फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘‘इस हफ्ते उसी भूख के साथ ट्रेनिंग पर लौट आया हूं। पिछले ओलंपिक चक्र की तरह ही शुरूआत करना अच्छा है। आप सभी को आपके संदेशों के लिये शुक्रिया। ’’
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


