ओस्टापेंको ने विम्बलडन से पहले ईस्टबोर्न खिताब जीता

ओस्टापेंको ने विम्बलडन से पहले ईस्टबोर्न खिताब जीता

ओस्टापेंको ने विम्बलडन से पहले ईस्टबोर्न खिताब जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: June 26, 2021 3:55 pm IST

ईस्टबोर्न, 26 जून ( एपी ) लाटविया की येलेना ओस्टापेंको ने विम्बलडन की तैयारियां मजबूत करते हुए एनेट कोंटावेट को हराकर ईस्टबोर्न टेनिस खिताब जीता जो 2019 के बाद उसका पहला खिताब है ।

फ्रेंच ओपन 2017 चैम्पियन ओस्टापेंको ने 6 . 3, 6 . 3 से जीत दर्ज की ।

दो गैर वरीय खिलाड़ियों के बीच 2013 के बाद यह पहला फाइनल था । ओस्टापेंको रैंकिंग में 43वें स्थान पर है और उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था । वहीं एस्तोनिया की कोंटावेट रैंकिंग में 27वें स्थान पर है ।

पुरूष वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनाउर का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त लोरेंजो सोनेगो से होगा ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में