पडिक्कल का पहला दोहरा शतक, रविचंद्रन के शतक से कर्नाटक के छह विकेट पर 689 रन

पडिक्कल का पहला दोहरा शतक, रविचंद्रन के शतक से कर्नाटक के छह विकेट पर 689 रन

पडिक्कल का पहला दोहरा शतक, रविचंद्रन के शतक से कर्नाटक के छह विकेट पर 689 रन
Modified Date: February 16, 2026 / 06:03 pm IST
Published Date: February 16, 2026 6:03 pm IST

लखनऊ, 16 फरवरी (भाषा) कप्तान देवदत्त पडिक्कल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में सोमवार को उत्तराखंड के खिलाफ छह विकेट पर 689 रन बनाये ।

रविचंद्रन स्मरण ने भी 191 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन की पारी खेली ।

पडिक्कल ने 330 गेंद में 29 चौकों और तीन छक्कों के साथ 232 रन बनाये ।

अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 355 रन से आगे खेलते हुए कर्नाटक ने उसी लय को कायम रखा । पडिक्कल और करूण नायर (105 गेंद में 60 रन ) ने तीसरे विकेट के लिये 129 रन जोड़े ।

उत्तरखंड को पहली सफलता अभय नेगी ने दिलाई जिन्होंने करूण को विकेटकीपर सौरभ रावत के हाथों लपकवाया । पडिक्कल ने 288 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया । वह स्मरण के साथ 59 रन की साझेदारी करने के बाद लक्ष्य रायचंदानी की गेंद पर विकेटकीपर रावत को कैच देकर लौटे ।

श्रेयस गोपाल खाता भी नहीं खोल सके और आदित्य रावत की गेंद पर बोल्ड हो गए । वहीं पडिक्कल के आउट होने के बाद स्मरण ने विकेटकीपर कृतिक कृष्णा के साथ 123 रन की साझेदारी की । कृष्णा ने 103 गेंद में 60 रन बनाये जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था ।

आफ स्पिनर अवनीश सुधा ने कृष्णा को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा । इसके बाद विद्याधर पाटिल (नाबाद 35) ने स्मरण के साथ सातवें विकेट की अटूट साझेदारी में 81 रन जोड़ लिये हैं ।

पहले दिन कल भारत के टेस्ट और वनडे बल्लेबाज केएल राहुल ने 141 रन बनाये थे ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में