पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 147 रन पर समेटा
पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 147 रन पर समेटा
कोलंबो, सात फरवरी (भाषा ) पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को नीदरलैंड को 147 रन पर आउट कर दिया ।
नीदरलैंड टीम ने छठे ओवर में 14 रन निकालकर पावरप्ले के छह ओवरों में दो विकेट पर 50 रन बना लिये थे लेकिन आखिर में पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई । पाकिस्तान के लिये सलमान मिर्जा ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये ।
नीदरलैंड ने दस ओवर में तीन विकेट पर 79 रन बना लिये थे जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था ।
कप्तान स्कॉट एडवडर्स ( 29 गेंद में 37 रन ) और तीसरे नंबर पर उतरे बास डि लीडे (25 गेंद में 30 रन ) के बीच चौथे विकेट के लिये 40 रन की साझेदारी की बदौलत एक समय लगा कि नीदरलैंड 150 के ऊपर का स्कोर बनायेगा ।
नीदरलैंड ने 12 . 1 ओवर में तीन विकेट पर 100 रन बना लिये थे।
इसके बाद हालांकि पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दबाव बना लिया । एक समय 12 . 3 ओवर में तीन विकेट पर 105 रन से स्कोर 16 . 4 ओवर में सात विकेट पर 129 रन हो गया ।
मोहम्मद नवाज ने 13वें ओवर में डि लीडे को आउट किया जिसके बाद से बल्लेबाजी क्रम बिखर गया । अबरार अहमद ने 16वें ओवर में एडवडर्स को पवेलियन भेजा ।
बायें हाथ के आफ स्पिनर सईम अयूब ने लोगान वान बीक (0) और जाक लायन कैचे (9) को 17वें ओवर में तीन गेंदों के भीतर आउट किया । सईम ने सात रन देकर दो विकेट लिये जबकि नवाज ने 38 और अबरार ने 23 रन देकर दो दो विकेट चटकाये ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


