पाकिस्तान को पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे पर 198 रन की बढत

पाकिस्तान को पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे पर 198 रन की बढत

पाकिस्तान को पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे पर 198 रन की बढत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 30, 2021 4:56 pm IST

हरारे, 30 अप्रैल ( एपी ) पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को 198 रन की बढत बना ली हालांकि कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पहली बार शून्य पर आउट हो गए ।

पाकिस्तान ने दूसरे दिन छह विकेट पर 374 रन बना लिये थे । जिम्बाब्वे पहले दिन 176 रन पर आउट हो गई थी ।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमरान बट ने 91 और आबिद अली ने 60 रन का योगदान दिया । फवाद आलम 108 रन बनाकर क्रीज पर हैं । बट और अली ने पहले विकेट के लिये 115 रन जोड़े ।

आलम और हसन अली ( 21) ने सातवें विकेट की अटूट साझेदारी में 40 रन जोड़ लिये हैं ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में