Pakistan Semi Final Scenario: फंस गया मामला.. अब पाकिस्तान के लिए श्रीलंका को इतने रनों से हराना जरूरी.. सिर्फ जीत से नहीं चलेगा काम..

Ads

pakistan semi final qualification scenario: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें बरकरार, 28 फरवरी का मैच करेगा फैसला।

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 11:28 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 11:29 PM IST

pakistan semi final qualification scenario || Image- espn news file

HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड की जीत से बदला समीकरण
  • पाकिस्तान की उम्मीदें अभी जिंदा
  • 28 फरवरी को होगा बड़ा फैसला

कोलंबो: सुपर-8 के ग्रुप बी का मुकाबला आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। यह मैच इंग्लैंड ने चार विकेट से अपने नाम कर लिया। एक समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। (pakistan semi final qualification scenario T20 Worldcup 2026) न्यूजीलैंड अगर यह मैच जीत जाती तो वह आसानी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाती, लेकिन अब उसे 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा।

वहीं न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम है। अगर इंग्लैंड यह मैच हार जाता तो उसके विश्व कप अभियान पर असर पड़ सकता था, लेकिन अब सेमीफाइनल की तस्वीर 28 फरवरी के मुकाबले के बाद ही साफ होगी। रनरेट के लिहाज से न्यूजीलैंड अब भी अगले दौर में पहुंचने की मजबूत दावेदार है, क्योंकि पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी।

क्या है पाकिस्तान के लिए समीकरण?

पाकिस्तान को अगला मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को कम से कम 66 रन से हराता है, या लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर के भीतर जीत दर्ज करता है, तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक जाएगा और न्यूजीलैंड अगले दौर में पहुंच जाएगा। (pakistan semi final qualification scenario T20 Worldcup 2026) हालांकि, श्रीलंका जैसी टीम के खिलाफ इतनी बड़ी जीत दर्ज करना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा। अब कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, इसका फैसला 28 फरवरी को हो जाएगा।

कैसा रहा न्यूजीलैंड-इंग्लैण्ड का मुकाबला

सुपर आठ मुकाबले में इंग्लैंड ने शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर हार के मुहाने से शानदार वापसी की। विल जैक्स और रेहान अहमद के हरफनमौला प्रदर्शन ने मैच का रुख पलट दिया। जैक्स ने गेंद से चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि रेहान ने तीन ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके बाद दोनों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें विकेट के लिए सिर्फ 16 गेंद में नाबाद 44 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जैक्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए, जबकि रेहान ने सात गेंदों में नाबाद 19 रन ठोके। न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस नतीजे से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रहीं और उसे अब श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ नेट रन रेट पर भी नजर रखनी होगी।

इंग्लैंड पहले ही अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते समय टीम 17 ओवर में छह विकेट पर 117 रन बनाकर दबाव में थी और उसे अंतिम 18 गेंदों में 43 रन चाहिए थे। (pakistan semi final qualification scenario T20 Worldcup 2026) जैक्स और रेहान ने 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स पर 22 रन बटोरकर मुकाबले का पासा पलट दिया, जिससे समीकरण 12 गेंदों में 21 रन का रह गया। इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर के ओवर से 16 रन जुटाकर इंग्लैंड ने जीत की ओर कदम बढ़ाए और अंततः तीन गेंद पहले लक्ष्य पा लिया।

इससे पहले जैक्स, रेहान और आदिल रशीद (28 रन पर दो विकेट) की स्पिन तिकड़ी ने न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर बनाने से रोका। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स (28 गेंदों पर 39), टिम सिफर्ट (25 गेंदों पर 35) और फिन एलेन (19 गेंदों पर 29) ने उपयोगी योगदान दिया, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने-अपने पहले ओवर में विकेट लेकर स्कोर दो रन पर दो विकेट कर दिया। जोस बटलर टी20 अंतरराष्ट्रीय में दसवीं बार शून्य पर आउट हुए और इस प्रारूप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाज बन गए।

कप्तान हैरी ब्रूक (24 गेंदों पर 26) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने उन्हें टर्न के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट कर दिया। फिलिप्स ने जैकब बेथेल (16 गेंदों पर 21) का भी डीप मिडविकेट पर शानदार कैच लपककर इंग्लैंड को और दबाव में डाल दिया। 58 रन पर चार विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड संकट में था, मगर टॉम बैंटन और सैम कुरेन ने पांचवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े। हालांकि रचिन रविंद्र ने दोनों को आउट कर न्यूजीलैंड को फिर बढ़त दिलाई। इसके बाद जैक्स और रेहान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच इंग्लैंड की झोली में डाल दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

Auqib Nabi Ranji Trophy Final: 10 मैचों में 60 विकेट… रणजी ट्रॉफी में बन गए सबसे बड़े मैच विनर, अब फाइनल में भी कहर बरपा रहा ये कश्मीरी गेंदबाज

CG Dhan Bonus 2026 Kab Milega: दूर हुई किसानों की होली मनाने की टेंशन! इस दिन खाते में आएगा धान बोनस का पैसा, खुद सीएम साय ने किया ऐलान

Silver Rate 26 February 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! अचानक इतने रुपये बढ़ गए दाम, जानें कितना हुआ 10 ग्राम सिक्के का भाव? 

यह भी देखें:-

Chhattisgarh Guideline Rates 2026: आज से छत्तीसगढ़ में बदल गई जमीन की दरें! इन जिलों में नई गाइडलाइन लागू, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें पूरी डिटेल

Delhi Liquor Scam Case News: केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने पूछा सवाल, कहा- ‘बेबुनियाद थे..तो आरोप कैसे तय किए?’

Holi Holiday 2026: होली पर 1 से 4 मार्च तक रहेगी छुट्टी, कर्मचारियों के खाते में आएगी त्योहार से पहले सैलरी, भाजपा सरकार ने दी बड़ी सौगात

Q1. इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच कौन जीता?

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया।

Q2. पाकिस्तान सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है?

श्रीलंका को बड़े अंतर से हराकर बेहतर रनरेट बनाना होगा।

Q3. सेमीफाइनल की तस्वीर कब साफ होगी?

28 फरवरी के पाकिस्तान-श्रीलंका मैच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।