Pakistan vs USA Match Updates: आज पाकिस्तान से भिड़ेगी USA की टीम.. विश्वकप में बड़े उलटफेर की संभावना, पहले भी दे चुके है मात

Pakistan vs USA Match Updates: टी20 वर्ल्ड कप में आज यूएसए बनाम पाकिस्तान मुकाबला, 2024 की हार के बाद पाक पर उलटफेर का खतरा।

Pakistan vs USA Match Updates: आज पाकिस्तान से भिड़ेगी USA की टीम.. विश्वकप में बड़े उलटफेर की संभावना, पहले भी दे चुके है मात

Pakistan vs USA Match Updates || Image- ESPN Cricket

Modified Date: February 10, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: February 10, 2026 5:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यूएसए बनाम पाकिस्तान आज मुकाबला
  • 2024 में यूएसए ने पाक को हराया
  • संभावित प्लेइंग-11 जारी

कोलम्बो: टी-20 विश्वकप का 12वां मुकाबला आज अपेक्षाकृत कमजोर माने जाने वाले यूएसए और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। (Pakistan vs USA Match Updates) यह मुकाबला कोलंबो के मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तानी फैंस के साथ ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भी इस मैच पर है।

2024 में मिली थी पाक को मात

दरअसल इससे पहले भी संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में झटका दिया था। यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था और फुल मेंबर नेशन के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की थी। इसके अलावा मोनांक पटेल की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले मैच में भारत को मुश्किलों में डाला था और ऐसे में पाकिस्तान को यूएसए से बचना होगा।

बात करें पाकिस्तान की तो उन्होंने अपने पदार्पण मैच में नीदरलैंड को हराया था। पाक ने यह मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया था। हालांकि इस मुकाबले में एक समय ऐसा भी आया था जब लग रहा था कि, नीदरलैंड इस मैच को अपने नाम कर लेगा। पाकिस्तान को आखिरी के दो ओवरों में 29 रनों की दरकार थी, लेकिन फहीम ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम की लाज बचा ली थी। (Pakistan vs USA Match Updates) ऐसे में देखना होगा कि, पाकिस्तान आज यूएसए के चुनौतियों से कैसे निबटती है या एक बार फिर से हमें विश्वकप में कोई उलटफेर देखें को मिलेगा।

देखें दोनों टीमों का संभावित प्लेयिंग-11

यूएसए की टीम

एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्थुश केनजिगे, शयान जहांगीर, एहसान आदिल।

पाकिस्तान की टीम

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक।

न्यूजीलैंड को मिला 174 रनों का लक्ष्य

टी-20 विश्वकप का 11वां मैच चेन्नई में न्यूजीलैंड और यूएई के बेच जारी है। (Pakistan vs USA Match Updates) कप्तान मोहम्मद वसीम (नाबाद 66) और अलीशाह शराफू (55) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप डी मैच में मंगलवार को यहां छह विकेट पर 173 रन बनाये और न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा।

सलामी बल्लेबाज वसीम में 45 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े जबकि शराफू ने 47 गेंद में पांच चौके और दो छक्के लगाये। मयंक कुमार ने आखिरी ओवरों में 13 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 21 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने आखिर ओवर में दो विकेट लिए जबकि जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक सफलता मिली।

यहाँ Click कर देखें Live स्कोर

इन्हें भी पढ़ें: –


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown