विदेशी भूमि पर युवा खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, भगत और मनीषा ने जीता स्वर्ण पदक…
भगत और मनीषा ने पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में जीते स्वर्ण पदक : Para Badminton World Championship : Bhagat, Manisha win gold medals
Transfers in police department in Chhattisgarh
तोक्यो : Para Badminton World Championship : प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने रविवार को यहां बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में अपने वर्गों के फाइनल मुकाबले जीतकर भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक डाले। भगत पहले कोर्ट पर उतरे, उन्होंने हमवतन नीतेश कुमार को पुरूष एकल एसएल3 वर्ग के 53 मिनट तक चले फाइनल में 21-19 21-19 से पराजित किया।
Read more : टॉप एक्ट्रेस ने सर्दी में बढ़ाई गर्मी, शेयर कर दिया बेहद हॉट वीडियो
वहीं 17 वर्षीय मनीषा ने जापान की मामिको तोयोडा को 21-15 21-15 से हराकर महिला एकल एसयू5 वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर स्वप्निल पदार्पण किया। पर भगत और मनोज सरकार की जोड़ी को पुरूष युगल एसएल3-एसएल4 वर्ग में रजत पदकसे संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी एक गेम की बढ़त गंवा बैठी और उन्हें इंडोनेशिया के हिकमत रामदानी और उकुन रूकाएंडी से 21-14 18-21 13-21 से हार मिली।

Facebook


