पेरिस सेंट जर्मेन ने यूईएफए सुपर कप का खिताब बरकरार रखा
पेरिस सेंट जर्मेन ने यूईएफए सुपर कप का खिताब बरकरार रखा
साल्ज़बर्ग (ऑस्ट्रिया), 13 अगस्त (एपी) डेसिरे डोए के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार को एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष यूईएफए सुपर कप जीता।
चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच होने वाले इस मैच में डोए के ओस्मान डेम्बेले के पास पर 61वें मिनट में किए गए गोल को शुरू में ऑफसाइड करार दिया गया था, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद गोल को वैध घोषित कर दिया गया।
पीएसजी की तरफ से ख्विचा क्वारात्स्खेलिया ने 20वें मिनट में पहला गोल किया था। विला की तरफ से ब्रायन मैडजो ने 45वें मिनट में बराबरी का गोल किया। 17 वर्षीय मैडजो, फीफा के साथ अपने पंजीकरण को लेकर हुए विवाद के बाद खेलने की मंजूरी मिलने के कुछ दिनों बाद विला के लिए अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे थे।
पीएसजी रियल मैड्रिड (2016 और 2017) के बाद लगातार दो बार सुपर कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
एपी
पंत
पंत

Facebook


