चीन की ली शु को हराकर परवीन हुड्डा 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के फाइनल में पहुंची

चीन की ली शु को हराकर परवीन हुड्डा 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के फाइनल में पहुंची

चीन की ली शु को हराकर परवीन हुड्डा 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के फाइनल में पहुंची
Modified Date: September 29, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: September 29, 2026 11:08 am IST

निशियो (जापान) 29 सितंबर (भाषा) भारत की परवीन हुड्डा ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में चीन की ली शु को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बना ली।

पिछले एशियाई खेलों में जीता उनका कांस्य पदक अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) द्वारा 22 महीने के निलंबन के बाद छीन लिया गया था। परवीन पर यह कार्रवाई अपने ठिकाने की जानकारी (व्हेयरअबाउट्स) से जुड़ी विफलता के कारण हुई थी। अब उन्होंने हांगझोउ में अपने प्रदर्शन से आगे निकलते हुए एशियाई खेलों में पदक पक्का कर लिया है।

भारतीय मुक्केबाजों ने पिछले एशियाई खेलों में जीते चार पदकों के अपने प्रदर्शन को पहले ही पीछे छोड़ दिया है। इस बार छह भारतीय मुक्केबाज पदक दौर में पहुंच चुके हैं।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में