पाटीदार एमपीएल 2026 में ग्वालियर चीता की करेंगे अगुवाई

पाटीदार एमपीएल 2026 में ग्वालियर चीता की करेंगे अगुवाई

पाटीदार एमपीएल 2026 में ग्वालियर चीता की करेंगे अगुवाई
Modified Date: June 2, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: June 2, 2026 5:41 pm IST

ग्वालियर, दो जून (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने के बाद रजत पाटीदार अब मध्य प्रदेश टी20 लीग (एमपीएल) में जेकेसी स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली ग्वालियर चीता टीम की कप्तानी में करेंगे।

ग्वालियर चीता की टीम लीग के पिछले सत्र में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

ग्वालियर चीता टीम 2026 सत्र के अपने पहले मैच में बुधवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में उज्जैन फाल्कन्स के खिलाफ खेलेगी।

पिछले सत्र में 14 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे मंगेश यादव भी टीम में शामिल है।

आदित्य श्रीवास्तव टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। श्रीवास्तव की कप्तानी में मध्य प्रदेश ने 2022 में 69 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में