पावाडे ने पुणे जगुआर्स को यूपी प्रोमेथियंस पर 9-6 से जीत दिलाई

पावाडे ने पुणे जगुआर्स को यूपी प्रोमेथियंस पर 9-6 से जीत दिलाई

पावाडे ने पुणे जगुआर्स को यूपी प्रोमेथियंस पर 9-6 से जीत दिलाई
Modified Date: July 12, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: July 12, 2026 10:02 pm IST

पणजी, 12 जुलाई (भाषा) ओलंपियन पृथिका पावाडे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पीवीजी पुणे जगुआर्स ने रविवार को यहां अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के सातवें सत्र में यूपी प्रोमेथियंस को 9-6 से हरा दिया।

पावाडे ने निर्णायक महिला एकल मैच में यांग्जी लियू को हराकर अपने यादगार प्रदर्शन को और खास बना दिया।

इस सत्र में दुनिया भर के 42 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 14 ओलंपियन शामिल हैं।

यूपी ने जर्मनी के रिकार्डो वाल्थर के साथ अच्छी शुरुआत की। उन्होंने मिस्र के उमर असर को तीन गेम के मुकाबले में हरा दिया।

दिया चिताले ने एक गेम हारने के बाद वापसी करते हुए सयाली वाणी को एक कड़े मुक़ाबले में हराया। इसके बाद स्नेहित एसएफआर और पावाडे ने रोमांचक मिश्रित युगल में ‘गोल्डन प्वाइंट’ जीते और जगुआर्स की पकड़ मज़बूत की।

स्नेहित ने अपनी अजेय लय बनाए रखते हुए एक और तीन-गेम वाले मुक़ाबले में सुधांशु ग्रोवर को हराया।

पावाडे ने फिर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और लियू पर यादगार जीत हासिल की।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में