भारत के मैच के बहिष्कार पर सरकार का फैसला मानेगा पीसीबी : बोर्ड सूत्र

भारत के मैच के बहिष्कार पर सरकार का फैसला मानेगा पीसीबी : बोर्ड सूत्र

भारत के मैच के बहिष्कार पर सरकार का फैसला मानेगा पीसीबी : बोर्ड सूत्र
Modified Date: February 2, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: February 2, 2026 4:06 pm IST

कराची, दो फरवरी (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के बहिष्कार के सरकार के फैसले पर चुप्पी साध रखी है लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों ने स्वीकार किया कि उनके पास सरकार के निर्देश मानने के अलावा कोई चारा नहीं है ।

तमाम नाटकीयता के बीच पाकिस्तानी टीम सात फरवरी से शुरू हो रहा विश्व कप खेलने कोलंबो रवाना हो गई है ।

पीसीबी के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि अगर भारत के खिलाफ नॉकआउट चरण में कोई मैच खेलना पड़ता है तो बोर्ड सरकार का फैसला मानेगा ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ सरकार ने बोर्ड को भी बता दिया है कि टीम भारत के खिलाफ विश्व कप का मैच नहीं खेलेगी और अंक जाने देगी । अगर नॉकआउट चरण में भारत से खेलने की नौबत आई तो उस समय सरकार के फैसले पर अमल किया जायेगा ।’’

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में