न्यूयॉर्क, 17 जुलाई (एपी) ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी पेले ने 1958 के विश्व कप फाइनल में जो 10 नंबर की जर्सी पहनी थी, वह नीलामी में 49 लाख डॉलर (लगभग 47 करोड़ 21 लाख रुपये) में बिक गई है। नीलामीकर्ता सोथबीज़ ने यह जानकारी दी।
पेले उस समय 17 वर्ष के थे जब उन्होंने रासुंडा स्टेडियम में मेजबान स्वीडन पर ब्राजील की 5-2 की जीत में दो गोल किए थे। विश्व कप फाइनल में सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड अब भी पेले के नाम पर दर्ज है।
सोथबीज़ ने कहा कि ब्राज़ील के स्टार खिलाड़ी द्वारा पहनी गई जर्सी अब तक बेची गई दूसरी सबसे महंगी फुटबॉल जर्सी है। डिएगो माराडोना की 1986 के विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पहनी गई ‘हैंड ऑफ गॉड’ जर्सी 2022 में 93 लाख डॉलर में बिकी थी।
एपी
पंत
पंत