CG Assembly Monsoon Session Today Live: विधानसभा में गूंजा राशन दुकानों में मसाला बिक्री का मामला, बीजेपी विधायक ने लगाया गड़बड़ी का आरोप तो खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Ads

CG Assembly Monsoon Session Today Live: विधानसभा में गूंजा राशन दुकानों में मसाला बिक्री का मामला, बीजेपी विधायक ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 12:09 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 12:15 PM IST

CG Assembly Monsoon Session Today Live: विधानसभा में गूंजा राशन दुकानों में मसाला बिक्री का मामला, बीजेपी विधायक ने लगाया गड़बड़ी का आरोप तो खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश /image: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में राशन दुकानों में दबाव बनाकर मसाले बेचने का आरोप लगाया
  • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि राशन दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जाता है और गड़बड़ियों पर कार्रवाई भी हुई है
  • मसाला बिक्री के आरोपों पर मंत्री ने जांच कराने की घोषणा की

रायपुर। CG Assembly Monsoon Session Today Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का पांचवा दिन है। सदन की कार्यवाही आज 11 बजे शुरू हो गई है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल अपने ही विधायक के सवालों से घिरते दिखे। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रदेश के राशन दुकानों में गड़बड़ियों का मुदा उठाया। उनके मुताबिक राशन दुकानों में दवाब पूर्वक मसाला बेचा जा रहा।

सदन में विधायक सुशांत शुक्ला ने जनवरी से मार्च 2026 में बेलतरा विधानसभा में राशन दुकानों में बचत स्टॉक में भौतिक सत्यापन की जानकारी मांगी, उन्होंने कहा कि अगर सत्यापन किया गया है तो ये बात सदन से क्यों छिपाई गई। जिस पर मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि हमने जाँच कराई है और पूरे 87 राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन किया गया है। अधिकारियों को एक-एक दुकानों के लिए 25 दिनों का समय दिया गया था।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राशन दुकानों में से कौन कौन से आमजनों को राशन उचित मूल्य के तहत दिए जाते है और अभी कितना स्टॉक राशन दुकानों को मेंटेन करा रहें है उनके जिम्मेदार अधिकारी कौन कौन है।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि राशन दुकानों का समय समय पर भौतिक सत्यापन कराया जाता है खाद्य विभाग के अधिकारी हर महीने या फिर 15 दिनों में निरीक्षण करते रहते है। इसी दौरान कई राशन दुकानों में कई गड़बड़ियां सामने आई है। जिसपर करवाई भी की गई है। उन्होंने बताया कि राशन दुकानों में चावल, शक्कर, गुड़, चना, नमक दिया जाता है।

CG Assembly Monsoon Session Today Live क्या राज्य सरकार ने राशन दुकानों में मसालों बिक्री की भी व्यवस्था की है? जिस पर मंत्री ने कहा कि इस बात की कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशसनिक संरक्षण में दबाव पूर्वक राशन दुकानों से मसाला बेचा जा रहा है। ऐसे राशन दुकानों को भौतिक सत्यापन से छूट दी गई। उन्होंने कहा कि क्या इसके लिए महिला स्वसहायता को मसाला खरीदी कर बेचने के लिए कोई व्यवस्था बनाई गई है? अगर की गई तो तो क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी। विधायक ने जांच की मांग की, जिसके बाद मंत्री ने जांच की घोषणा की है।

 

विधानसभा में किस मुद्दे पर हंगामा हुआ?

राशन दुकानों में कथित तौर पर दबाव बनाकर मसाले बेचने के आरोप को लेकर सदन में चर्चा हुई।

यह मुद्दा किस विधायक ने उठाया?

बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया।

खाद्य मंत्री ने क्या जवाब दिया?

मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि राशन दुकानों का नियमित भौतिक सत्यापन होता है और गड़बड़ियों पर कार्रवाई की जाती है। मसाला बिक्री के आरोपों की जानकारी नहीं होने की बात भी कही।

क्या सरकार ने मसाला बिक्री पर कोई फैसला लिया?

आरोप सामने आने के बाद खाद्य मंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने की घोषणा की।

राशन दुकानों में किन वस्तुओं का वितरण किया जाता है?

मंत्री के अनुसार, उचित मूल्य की दुकानों में चावल, शक्कर, गुड़, चना और नमक का वितरण किया जाता है।