उत्तरी न्यू जर्सी में धुएं के गुबार के बीच अभ्यास कर रहे हैं स्पेन के खिलाड़ी

Ads

उत्तरी न्यू जर्सी में धुएं के गुबार के बीच अभ्यास कर रहे हैं स्पेन के खिलाड़ी

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 12:51 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 12:51 PM IST

न्यू जर्सी (अमेरिका), 17 जुलाई (एपी) कनाडा के जंगलों में लगी आग के कारण यहां धुएं का गुबार बन गया है जिसने सूरज को ढक दिया है लेकिन इसके बावजूद स्पेन के खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व का फाइनल से पहले बृहस्पतिवार को यहां खुले में अभ्यास किया।

इस धुएं के कारण हवा खराब हो गई है और परिस्थितियां खतरनाक बनी हुई हैं। यह पता नहीं चल पाया कि स्पेन ने कितना गहन अभ्यास किया है क्योंकि पत्रकार पहले 15 मिनट का अभ्यास ही देख पाए थे।

अर्जेंटीना की टीम इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के 24 घंटे बाद भी अभ्यास करने के लिए अटलांटा में ही रुकी रही जहां धुएं का प्रभाव नहीं है।

धुएं को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने या बाहर निकलने पर मास्क पहनने के लिए कहा क्योंकि वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने खुले में अभ्यास करने पर चिंता व्यक्त की।

ग्लोबल क्लाइमेट एंड हेल्थ एलायंस के अधिकारी डॉ. कोर्टनी हॉवर्ड ने कहा, ‘‘ये शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं जो मैच और अभ्यास सत्र के दौरान अपने फेफड़ों में बहुत हवा भरते हैं लेकिन अगर वायु गुणवत्ता खराब हो गई है तो उन्हें बाहर अभ्यास नहीं करना चाहिए।’’

एपी

पंत

पंत