पीएम मोदी ने सौरव गांगुली से फोन पर बात कर जाना हाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

पीएम मोदी ने सौरव गांगुली से फोन पर बात कर जाना हाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

पीएम मोदी ने सौरव गांगुली से फोन पर बात कर जाना हाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: January 3, 2021 2:40 pm IST

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से बात की और उनसे हालचाल पूछा। गांगुली की ‘हल्के’ दिल के दौरे के बाद एंजियोप्लास्टी की गई थी।

Read More: दिग्गी ने कहा- टाइगर खतरनाक मूड में है, सीएम ने कहा – यह सब आप ही से सीखा है

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी डोना गांगुली से भी बात की। गांगुली को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द उबरने की कामना की।

Read More: श्मशान घाट पर छत ढहने से अब तक 21 लोगों की मौत, 20 घायल

डॉक्टरों ने रविवार को बताया था कि गांगुली की हालत स्थिर है और उनका स्वास्थ्य ठीक है। शनिवार को जांच में पता चला था कि इस दिग्गज क्रिकेटर की तीन धमनियों में अवरोध है। इसके बाद अवरोध हटाने के लिए स्टेंट डाला गया।

Read More: कृषि क़ानूनों की कॉपियां जलाकर मनाएंगे लोहड़ी, अड़े रहेंगे कानून वापसी तक, किसान नेताओं का ऐलान

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"