पोंटिंग ने मुझे आक्रामक खेलने को कहा था : आईपीएल में शानदार पदार्पण के बाद कोनोली

पोंटिंग ने मुझे आक्रामक खेलने को कहा था : आईपीएल में शानदार पदार्पण के बाद कोनोली

पोंटिंग ने मुझे आक्रामक खेलने को कहा था : आईपीएल में शानदार पदार्पण के बाद कोनोली
Modified Date: April 1, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: April 1, 2026 3:49 pm IST

मुल्लांपुर, एक अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के जरिये आईपीएल में पदार्पण करने वाले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने कहा कि मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें आक्रामक खेलने की सलाह दी थी जबकि वह कप्तान श्रेयस अय्यर से भी सीखने को बेताब हैं ।

कोनोली ने 44 गेंद में नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई ।

कोनोली ने जियोस्टार से कहा ,‘‘ मैं सुबह उठा तो नर्वस था जिससे मुझे खुशी भी हुई । मुझे अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का इंतजार था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ रिकी पोंटिंग ने मुझसे शांतचित्त होकर खेलने को कहा । उन्होंने मुझसे आक्रामक बल्लेबाजी के लिये कहा । यह शानदार टीम प्रयास था । हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी जिससे चीजें आसान हो गई ।’’

कोनोली ने कहा ,‘‘ मैं श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करके सीखना चाहता था । वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं । मैने आस्ट्रेलिया ए और आस्ट्रेलिया के लिये उनके खिलाफ खेला है । मैं उनसे अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करूंगा ।’’

आस्ट्रेलिया के बाईस बरस के इस बल्लेबाज ने कहा कि आस्ट्रेलिया और पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श उनके आदर्श हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा चयन हुआ तो वह बहुत सुखद पल था । शॉन मार्श से मैने सबसे पहले बात की और उन्होंने मुझे सलाह दी । मैने वेस्टर्न आस्ट्रेलिया में उनके साथ काफी खेला है और वह मेरे मेंटोर तथा आदर्श हैं ।’’

भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने इस बात पर हैरानी जताई कि गुजरात टाइटंस ने पिछले सत्र के अपने सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को काफी देर से गेंद सौंपी ।

प्रसिद्ध ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके ।

कुंबले ने कहा ,‘‘ आईपीएल 2025 में परपल कैप जीतने वाले प्रसिद्ध को इतनी देर से 13वें ओवर में गेंद सौंपने का कारण समझ में नहीं आया । उसे छठे से दसवें ओवर के बीच में गेंद देनी चाहिये थी ।’’

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में