सेंट लुई (अमेरिका), 28 अगस्त (भाषा) ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां ग्रैंड फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया।
प्रज्ञाननंदा ने गुरुवार को दिन की शुरुआत में कारुआना से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की।
भारतीय खिलाड़ी ने आखिर में कारुआना को 15-13 से हराकर अपना पहला जीसीटी खिताब जीता और पुरस्कार राशि के रूप में 200,000 अमेरिकी डॉलर अपने नाम किए।
भाषा
पंत
पंत