प्रणवी आइरिश ओपन के कट में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय

प्रणवी आइरिश ओपन के कट में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय

प्रणवी आइरिश ओपन के कट में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय
Modified Date: August 29, 2026 / 03:25 pm IST
Published Date: August 29, 2026 3:25 pm IST

किल्डारे (आयरलैंड), 29 अगस्त (भाषा) भारत की युवा गोल्फर प्रणवी उर्स प्रतिष्ठित केपीएमजी विमेंस आयरिश ओपन के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेल संयुक्त आठवें पायदान पर पहुंच गयी।

प्राणवी कट में प्रवेश करने वाली इकलौती भारतीय है। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका की कैसांद्रा एलेक्जेंडर से 10 शॉट पीछे हैं।

प्रणवी ने तीन बर्डी के मुकाबले तीन बोगी किये लेकिन 10वें होल में ईगल लगाने के कारण वह दो अंडर का कार्ड खेलने में सफल रही।

ओलंपियन दीक्षा डागर बेहद मामूली अंतर से सप्ताहांत दौर में जगह बनाने से चूक गईं। उन्होंने 74 और 71 के राउंड खेले और संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर रहीं। वह महज एक शॉट से कट से दूर रह गईं।

त्वेसा मलिक 74 और 72 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 68वां स्थान हासिल किया।

पहले दौर में 79 का निराशाजनक कार्ड खेलने वाली युवा अवनी प्रशांत ने दूसरे दौर में शानदार जुझारूपन दिखाते हुए दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर जोरदार वापसी की। उनका कुल स्कोर उन्हें संयुक्त रूप से 101वें स्थान पर ही पहुंचा सका। भाषा

आनन्द आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में