प्रशांत सिंह को साइ गांधीनगर केंद्र का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया
प्रशांत सिंह को साइ गांधीनगर केंद्र का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया
नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने खेलो इंडिया योजना के पूर्व अधिकारी प्रशांत सिंह को अपने गांधीनगर केंद्र का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया है और इसके साथ ही उन्हें गुजरात और राजस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। साइ ने मंगलवार को यह घोषणा की।
लखनऊ के रहने वाले सिंह को खेल प्रशासन में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे खेलो इंडिया योजना की शुरुआत से ही इससे जुड़े रहे हैं।
उन्होंने लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) और ओलंपिक सेल में भी जिम्मेदारियां संभाली हैं।
उन्होंने दिल्ली स्थित साइ मुख्यालय में एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, साइकिलिंग, तलवारबाजी और जूडो सहित विभिन्न खेलों के खेल विकास अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


