Sangeet Som on Akhilesh Yadav: ‘अपराधियों का अब्बा है अखिलेश यादव’, सपा अध्यक्ष पर भड़के बीजेपी के पूर्व विधायक, PDA फॉर्मूले को बताया ‘पापी-डकैत-अपराधी’
Sangeet Som on Akhilesh Yadav: 'अपराधियों का अब्बा है अखिलेश यादव', सपा अध्यक्ष पर भड़के बीजेपी के पूर्व विधायक, PDA फॉर्मूले को बताया ‘पापी-डकैत-अपराधी’
Ankit Baliyan Murder Case | Photo Credit: IBC24
- अखिलेश पर हमला
- संगीत सोम ने कहा "अपराधियों का अब्बा"
- PDA फॉर्मूला पर तंज, पापी, डकैत और अपराधी बताया
मेरठ: Sangeet Som on Akhilesh Yadav उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या (Ankit Baliyan Murder Case) के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को ‘अपराधियों का अब्बा’ बताया है।
अखिलेश यादव पर बोला हमला
दरअसल, सोमवार को मेरठ स्थित अपने आवास पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया। उन्होंने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर भी निशाना साधते हुए P को ‘पापी’, D को ‘डकैत’ और A को ‘अपराधी’ बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव को ‘अपराधियों के अब्बा’ भी कहा है।
संगीत सोम ने बताया कि वे रविवार को शामली में अंकित चौहान के परिजनों से मिले थे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि सरकार उनके साथ है और उन्हें न्याय मिलेगा। संगीत सोम के मुताबिक, इसके अगले ही दिन पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड के आरोपी मारे गए, जबकि बदमाशों की गोली से दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर के बाद अखिलेश यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए।
अखिलेश यादव पर बोला हमला
सोम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से परेशान हैं और उत्तर प्रदेश में जातीय आधार पर पुलिस व समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश के एसटीएफ को लेकर दिए गए बयान पर भी निशाना साधा और कहा कि पुलिस बल को किसी जाति के चश्मे से देखना गलत है।
“अखिलेश यादव अपराधियों के अब्बा है”
– संगीत सिंह सोम, बीजेपी नेता
📍मेरठ, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/BRnyqEgWL7
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) August 31, 2026
- Vande Bharat IBC24 News: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर FIR, कांग्रेस का विरोध, सियासत हुई और तेज
- शह मात The Big Debate: सुरक्षा चक्र हटे नहीं.. खतरा अभी बाकी है! डिप्टी CM ने दिया बयान तो गागड़ा ने किया सावधान, क्या बस्तर में अब भी जिंदा है नक्सलवादी विचारधारा?
- शह मात The Big Debate: ‘वर्ग संघर्ष’ वाला हथियार.. कांग्रेस पर करारा वार! CM मोहन यादव के बयान से गरमाई सियासत, जानिए आखिर कौन किसको भड़का रहा है?

Facebook


