घुटने की चोट के कारण प्रतिका रावल लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर

घुटने की चोट के कारण प्रतिका रावल लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर

घुटने की चोट के कारण प्रतिका रावल लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर
Modified Date: July 8, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: July 8, 2026 7:12 pm IST

लंदन, आठ जुलाई (भाषा) भारत की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल घुटने में चोट के कारण शुक्रवार से लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से बाहर हो गई हैं।

मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में टॉन्टन में खेले गए भारत ए के मैच के दौरान प्रतिका के घुटने पर गहरा कट लग गया था।

प्रतिका की जगह प्रिया पूनिया को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

अमोल मजूमदार ने कहा, ‘‘भारत ए के मैच में लगी चोट के कारण प्रतिका टेस्ट मैच से बाहर हो गई हैं। उनके घुटने पर गहरा कट लगा था जिसके लिए टांके लगाने पड़े इसलिए वह यह टेस्ट नहीं खेल पाएंगी और उनकी जगह प्रिया पूनिया को टीम में शामिल किया गया है। ’’

पिछले वर्ष भारत में आयोजित एकदिवसीय विश्व कप के दौरान भी प्रतिका रावल को बड़ा झटका लगा था। टूर्नामेंट के दौरान उनका टखना मुड़ गया था, जिसके कारण उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। प्रतिका ने इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

लॉर्ड्स मैदान पर यह पहला महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह ऐतिहासिक मौका पुरुषों का पहला टेस्ट मैच खेले जाने के 142 साल बाद आया है।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में