पीएसबी सिर्फ 93 खिलाड़ियों और अधिकारियों को दे रहा वित्तीय सहायता: पीओए सचिव महमूद

पीएसबी सिर्फ 93 खिलाड़ियों और अधिकारियों को दे रहा वित्तीय सहायता: पीओए सचिव महमूद

पीएसबी सिर्फ 93 खिलाड़ियों और अधिकारियों को दे रहा वित्तीय सहायता: पीओए सचिव महमूद
Modified Date: September 14, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: September 14, 2026 8:42 pm IST

कराची, 14 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) एशियाई खेलों के 248 सदस्यीय दल में शामिल केवल 93 खिलाड़ियों और अधिकारियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।

पाकिस्तान ओलंपिक संघ (पीओए) के सचिव खालिद महमूद ने कहा कि 155 खिलाड़ियों और अधिकारियों के खर्च का वहन संबंधित महासंघ और पीओए करेंगे जबकि कुछ खिलाड़ी स्व वित्तपोषण के आधार पर यात्रा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर स्व वित्तपोषण के आधार पर जाने वाले खिलाड़ी पदक जीतते हैं तो स्वदेश लौटने पर उनके खर्चे की भरपाई की जाएगी।’’

महमूद ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रायोजित कर रहा है।

महमूद के अनुसार पीओए की वरिष्ठ उपाध्यक्ष फातिमा लखानी दल की प्रमुख होंगी।

महमूद को भरोसा है कि पाकिस्तान एथलेटिक्स, कबड्डी, पुरुष और महिला क्रिकेट, स्क्वाश, निशानेबाजी, हॉकी, वॉलीबॉल और मुक्केबाजी में पदक जीत सकता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 23 खेलों में हिस्सा लेगा जिनमें से 14 में महिला खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि स्व वित्तपोषण के आधार पर हिस्सा लेने वाला कोई खिलाड़ी पदक जीतता है तो उसे भी सरकार की ओर से नकद पुरस्कार मिलना चाहिए।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में