सिंधू ने यामागुची को हराकर जापान ओपन का खिताब जीता

सिंधू ने यामागुची को हराकर जापान ओपन का खिताब जीता

सिंधू ने यामागुची को हराकर जापान ओपन का खिताब जीता
Modified Date: July 19, 2026 / 10:38 am IST
Published Date: July 19, 2026 10:38 am IST

तोक्यो, 19 जुलाई (भाषा) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को यहां शानदार आक्रामक बैडमिंटन खेलते हुए स्थानीय प्रबल दावेदार अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराकर पहली बार जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट का खिताब जीता।

जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी 31 साल की सिंधू ने लगातार आक्रमण के साथ-साथ रणनीतिक अनुशासन और अहम पलों में संयम बनाए रखते हुए तीन बार की विश्व चैंपियन यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया और दो साल से अधिक समय बाद अपना पहला खिताब जीता।

सिंधू ने अपना पिछला खिताब 2024 में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय में जीता था।

जापान ओपन की यह जीत 2019 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद उनकी सबसे बड़ी खिताबी जीत है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में